नशे की हालत में तीन गिरफ्तार Three arrested for drunk



गोपालगंज,फुलवरिया,  ( संवाददाता )   थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार के समीप जटहां मठ बैरी के समीप पुलिस ने संध्या गश्त के दौरान नशे की हालत में घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में कटेया थाना क्षेत्र के पकडी टोला खड़ही गांव के विनोद यादव, मीरगंज थाना स्थित भुसिया गांव के दिनेश राम एवं सेमरांव गांव के कृष्णा राय शामिल हैं। पकड़े गए लोगों की जांच कराए जाने के बाद इनके शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। नए उत्पाद अधिनियम के तहत मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment