अतिक्रमण हटाओ अभियान 06 मार्च, से
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) आगामी होली के त्योहार व निर्वाचन मतगणना को देखते हुए जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाने के उद्ेश्य से आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी निधि केसरवानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि आगामी होली त्योहार तक पुलिस व प्रशानिक अधिकारियों को सतर्क होकर कार्य करना होगा हर छोटी बडी घटना पर नजर रखते हुये तत्काल कार्यवाही करें।
बैठक में जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहा कि आपसी सद्भाव एवं भाई चारे केे माहौल खराब करने वाले तत्वों पर कडी कार्यवाही करें। ऐसी गतिविधियों में संलग्न लोगो के विरूद्व तत्काल मुकदमा दर्जकर गिरफतारी सुनिश्चित करें। तथा आवश्यकतानुसार एन0एस0ए0 की भी कार्यवाही करे। होली त्योैहार को देखते हुये सभी थानों में शान्ति कमेटी की बैठके आयोजित करली जाये। मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों से विजय जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी जनता के बीच जाकर उनसे निरन्तर सम्पर्क में रहे और निष्पक्ष होकर कार्य करें उसकी निष्पक्षता जनता को महसूस होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी इस दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालो पर कडी नजर रखें पूर्व में कोई ऐसी गतिविधियों में संलिप्त रहे है। उन पर विशेष नजर रखे।
शहर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या पर दोनों अधिकारियों ने बैठक में विचार विमर्श किया। अधिकारियोंद्वय ने कहा कि जिन दुकानदारों ने दुकान से बाहर सामान लगा रखा हो उन्हें नोटिस देदें कि वो तत्काल सामान हटा दें। 06 मार्च से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाऐगा। अतिक्रमण हटाओं अभियान को जन सहयोग से सफल बनाना है और गाजियाबाद को जाम मुक्त बनाना है। उन्होंने वैशाली मैट्रो स्टेशन नया बस अडडा मोहननगर ए0वी0सी0कट जैसे स्थानों पर सुवह शाम लगने वाले जाम से निपटने के ट्रफिक पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बरात घरों के सामने खडे होने वाले वाहानों से लगने वाले जाम को दृष्टिगत सभी वरातघरों के मालिको सूचित करने की निर्देश दिये कि यदि उनके वारात घर के सामने पार्क किये गये वाहनों से जाम लगता है तो उनके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेगी। हर्ष फायरिगं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कही पर ऐसी घटना होती है तो सम्बन्धित का लाईसैन्स रद करने की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह राजेश कुमार प्रति जायसवाल, सहित सभी उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment