मेवाड़ अभिव्यक्ति-2017’ वार्षिकोत्सव शुरू -2 017 Mewar expression 'starting anniversary



बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  बसुन्धरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में मेवाड़ अभिव्यक्ति-2017 नाम का रंगारंग कार्यक्रम का रविवार को शुभारंम्भ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बोटिंग खिलाड़ी अजीत सिंह व अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज जाकिर खान,संस्थान के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने चार दिन चलने वाले इस वार्षिकोत्सव का उद्घाटन आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे व श्वेत कबूतर उड़ाकर किया। इस मौके पर छात्रों ने मशाल मार्च निकाला। चार दिन चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में दो हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन सात सौ बच्चों ने आधा दर्जन से अधिक स्पर्धाओं में भाग लिया। 
         इस मौके पर अजीत सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि संघर्ष से कभी न घबरायें, कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। जाकिर खान ने कहा कि आज निशानेबाजी का खेल बहुत पाॅपुलर हो रहा है। महिलाएं भी विश्वस्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भी आगे आएं और देश के विकास के लिए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री गदिया ने कहा कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए मेवाड़ अनेक कार्यक्रम करती है। उन्होंने इस दौरान अजीत सिंह, जाकिर खान, शूटिंग कोच रईस मलिक व हसन मलिक को बुके, स्मृति चिह्न व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। 
अन्त में इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने छात्रों को सफलता का आशीर्वाद दिया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment