वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैशाली महानगर के द्वारा युवा शंखनाद का आयोजन किया गया जिसमे 800 से अधिक युवाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सुबह 9 बजे आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलन व मार्ग दर्शन से हुआ। उन्होंने हिन्दू संस्कार व संस्कृति की विशेषता पर ध्यान आकृष्ट कराया और युवाओ को सकारत्मक विचार के साथ उच्च चरित्र एवं इतिहास का सही अध्यन व एकाग्रता पर जोर दिय
विचारक धीरज चैहान ने युवाओं को जीवन में सफलता के गुर बताए। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मीडिया प्रभारी साकेत बहुगुणा तत्कालीन रामजस कालेज के घटनाक्रम से सभी युवाओं को रूबरू कराते हुए कहा कि योजनावद्ध तरीके से वामपंथी विचार के लोगो ने राष्ट्रद्रोह के आरोपी को अपने कार्यक्रम में बुलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है । अब समय आ गया है कि युवा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे विचार रखने वाले लोगो से सावधान रहें। युवाओं को जागरूक रहना चाहिए और भारत को समृद्धशाली राष्ट्र बनाने में सहयोग करना चाहिये।
इस अवसर पर विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, हास्य कविता के साथ-साथ अन्य सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कृष्ण इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियो ने जलियावालां बाग हत्याकांड पर बहुत ही सुन्दर नाट्य प्रस्तुत किया ।
अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सदस्य श्री आनंद कुमार ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए संघ के सेवा प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम में क्षेत्र शारीरिक प्रमुख रणवीर , विभाग संघचालक रवि प्रकाश , विभाग कार्यवाह विजय गोयल विभाग सहित महानगर कार्यवाह यतेंद्र एवं महानगर संघचालक हेमेंद्र उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment