बैंक कर्मी बन फैक्ट्री कर्मी से छह हजार ठगे Bank became factory workers, six thousand personnel deceived



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  साहिबाबाद साइट 4 की एक जींस कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को बैंककर्मी बता कर किसी ठग ने उसके बैंक खाते से 6 हजार की ठगी कर ली।
     थाना लिंक रोड क्षेत्र की एक जींस रंगाई कंपनी में काम करने वाले बीरेन्द्र शाहू के पास फोन आया कि वह बैंक मैनेजर बोंल रहा है। उसने कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। इसे चालू कराने के लिये तुम्हें ढाई हजार का चार्ज देना होगा। लेकिन वह मदद कर सकता है इसके लिये उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा। शाहू के सहमत होने पर उसने उससे एटीएम कार्ड का नंबर और उसका पिन नंबर बताने को कहा। एटीएम कार्ड का नंबर जानने के बाद ठग ने उसके खाते से तीन बार में दो दो हजार कर कुल हजार रूपये निकाल लिये। शाहू के फोन पर जब दो-दो हजार निकाशी के लगातार तीन मैसेज आये तव उसे ठगी का पाता चला। कर्मचारी ने बाद में अपने एटीएम कार्ड को बैंक के कस्टमरकेेयर पर फोन कर ब्लाक कराया। यह निकाशी पेटीएम की मदद से ठग ने की।
      शाहू ने मामले की शिकायत थाना लिंक रोड में दी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment