![]() |
| घायल व्यापारी |
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कालोनी में दुकानदार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को सोसाइटी के रिहायशी इलाके में जाने से टोकना मुशीबत बन गया। पलट कर चारों बदमाशों ने दुकानदार दोनों भाइयों को गन प्वाइंट पर ले लिया तथा उनके साथ मारपीट कर एक भाई के सिर में पिस्टल की बट मार कर लहू लुहान कर दिया तथा आस पास के लागों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। सरेआम हुई इस बारदात के विरोध में इलाके के व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया है तथा वे सड़क पर ही धरना देकर बैठ गये हैं।
![]() |
| धरने पर बैठे लोग। |
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन में गौढ़ प्लाजा के पास सुखराम एवं मदनपाल दो भाइयों की हार्डवेयर की दुकान है। दुकान कोने की है तथा बराबर में अंदर जाने का रास्ता है। अंदर लोगों के फ्लेट हैं। शाम 6 बजे के करीव चार लोग दुकान के बराबर के रास्ते से अंदर रिहायसी क्षेत्र में जाने लगे तो दुकान दार ने अजनबी लोगों को टोका कि वे कहां और किस के पास जा रहे हैं। युवकों ने कहा कि टायलट जा रहे हैं। जब ये युवक बाहर निकले तो दुकानदार से भिड गये कि तू बहुत टोका टोकी करता है। ले आज तुझे सबक सिखा देते हैं। यह कह कर चारों युवक अपने असली रूप में आ गये और उन्होंने दोनों भाइयों की पिटाई करने लगे। एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर बड़े भाई सुखराम के सिर पर तान दी तथा फिर दोनों भाइयों की जम कर पीटा। छोटे भाई मदन पाल केे विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट उसके सिर में मार कर लहू लुहान कर दिया।
शोर- शराबा होने पर आस पास के लागों को आता देख बदमाश अपने हथियारों से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य रास्ते पर जाम लगा दिया तथा धरने पर बैठ गये । घटना की सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन पुलिस चैकी प्रभारी राजकुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस अब आस - पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रहीे है। इस घटना से व्यापारियों के अलावा आम आदमी भी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान है तथा उनमें भारी रोष है।




0 comments:
Post a Comment