सरकारी टीचर की छीनी सोने की चेन Official teacher snatched gold chains



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) चैकी तुलसी निकेतन क्षेत्र की  डीएलएफ कालोनी में रहने वाली सरकारी टीचर स्नैहा के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चैन झपट कर ले गये।
    जानकारी के अनुसार सरकारी टीचर स्नेहा पत्नी जितेंद्र बी1/33 डीएलएफ में रहती है। कालोनी के अंदर लगभग सवा छह बजे दो युवक पल्सर बाइक पर आये और स्नेहा के गले से सोने की चैन झपट कर ले गये। इस घटना में टीचर के गिरने से उसके पैर में चोट आयी है। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हुए। आरडब्लूए अध्यक्ष विनोद कसान ने बताया कि यहाँ आये दिन चैन लूट की घटना हो रही है मगर पुलिस पैट्रोलिंग नहीं कर रही है । इसको लेकर सीओ बोर्डर का घेराव किया जायेगा।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment