लखनऊ, ( वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के सात जिलों में 17वीं राज्य विधानसभा के लिये चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में करीब 60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीएम की सीट वाराणसी पर 56 प्रतिशत पोलिंग की खबर मिली है। अम्बेडकरनगर की आलापुर (सु.) विधानसभा सीट को छोड़कर राज्य में विधानसभा चुनाव की हलचल थम गयी है।
वाराणसी में मुरली मनोहर जोशी और अनुप्रिया पटेल, गाजीपुर में मनोज सिन्हा, जौनपुर में पूर्व सांसद धनजंय ङ्क्षसह और अखिलेश सरकार के मंत्री पारसनाथ यादव ने वोट डाले। मतदान के चौथे चरण में अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट पर एक प्रत्याशी की मृत्यु होने के कारण 27 फरवरी को मतदान स्थगित कर दिया गया था। इस क्षेत्र में अब कल वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में चार बजे तक वोट डाले गये जबकि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और भदोही में पांच बजे तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को वोट डालने दिये गये। मतदाता कर्मियों से तकरार और वोटर लिस्ट में नाम न होने से बीएलओ के साथ बहस जैसी छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा।
सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 108 वर्षीय महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि दुद्धी में पहली बार वोट डालने वाली किन्नरों ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जौनपुर में शाहगंज विधानसभा के पक्खनपुर में दिल का दौरा पडऩे से एक मतदानकर्मी की मृत्यु हो गई। लखनऊ में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की आतंकवादी से कल हुई मुठभेड़ की वजह से मतदान केन्द्रों पर विशेष चौकसी बरती गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ ङ्क्षसह के गृह जिले चन्दौली समेत सात जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गये। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पहली बार सोनभद्र में विधानसभा की दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गयी थीं।
सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में खासतौर पर सुरक्षाबलों को चौकस रहने को कहा गया था। इस चरण में 1.41 करोड़ मतदाताओं में 64.76 लाख महिलाएं थीं। कुल 14,458 मतदान केंद्र बनाए गए। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इन 40 सीटों में से 23 समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई थीं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को पांच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट से मैदान में हैं जबकि सबसे कम छह प्रत्याशी केराकत सीट से हैं। सात चरणों में होने वाले चुनाव में इससे पहले 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी और चार मार्च को मतदान सम्पन्न हो चुका है। मतगणना 11 मार्च को होगी। अंतिम चरण के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों तक वाराणसी में डटे रहे। उन्होंने रोड शो किया, लोगों से मुलाकात और जनसभाएं की।
अन्तिम दौर में जखनियां (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनिया, ङ्क्षपडरा, अजगरा (सु), शिवपुर, रोहनियां, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी कैंट, सेवापुरी, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदरजा, चकिया (सु), छानबे (सु), मिर्जापुर, मझावां, चुनार, मडिहान, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (सु), घोरावल, राबटर््सगंज, ओबरा (सु), दुद्धी (सु), बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर(सु), मडियाहूं, जफराबाद और केराकत (सु) क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न हुआ।
मणिपुर में रिकार्ड टूटा
इम्फाल : मणिपुर विधानसभा के दूसरे तथा अंतिम चरण में 22 सीटों के लिए मतदान आज संपन्न हो गया जिसमें 86 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 31 फीसदी, दोपहर बाद एक बजे तक 67 फीसदी और दो बजे तक 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मतदान का प्रतिशत कुछ बढऩे की उम्मीद है क्योंकि कई मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय तीन बजे से पहले जो लोग कतार में लगे थे उन्हें वोट डालने की अनुमति दी जायेगी। मणिपुर की थोउबल विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें लगी है जहां मुख्यमंत्री इबोबी ङ्क्षसह पंचकोणीय मुकाबले का सामना कर रहे हैं। श्री इबोबी के खिलाफ चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लेईतनथेम मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। इसके साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ता और पीपुल्स रीसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस (प्राजा) की ओर उम्मीदवार इरोम शर्मिला ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस चरण में कुल 98 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिसमें चार महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
कांग्रेस और भाजपा के 22-22, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो, तृणमूल कांग्रेस के छह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक और 12 अन्य राजनीतिक दलों से संबंधित उम्मीदवार हैं। इस चरण के चुनाव में तीन लाख 81 हजार 381 पुरुष मतदाता और तीन लाख 93 हजार 91 महिला मतदाता हैं। दूसरे चरण में थोबाल, कागङ्क्षचग, उखरूल, जिरिबाम, चंदेल, तेंगनोउपल, सेनापति, कामजोंग, चूराचंदपुर, तामेंगलोंग तथा नोनी जिलों में मतदान हुआ। इससे पूर्व चार मार्च को हुए पहले चरण के 38 सीटों पर हुए चुनाव में रिकॉर्ड 86.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।



0 comments:
Post a Comment