साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएलएफ पब्लिक स्कूल में सोमवार, को प्रसिद्ध शिक्षाविद् स्वर्गीय दरबारी लाल(बाबू जी) की 88 वीं जयंती तथा विद्यालय का 22वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक, डाॉ. मृगनयनी और प्रधानाचार्य सीमा जेरथ ने शिक्षकों और छात्रों के साथ दरबारी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीनस हाउस ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर एक भव्य और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद 163 स्कूल स्कालर्स को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यकारी निदेशक, डॉ मृगनयनी ने शिक्षा के क्षेत्र में और वंचितों के उत्थान के लिए किये गए ‘बाबूजी’ के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि एक असाधारण प्रयास एक असाधारण परिणाम लाता है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं की खोज और खुद को विकसित करने का दिशा निर्देश भी दिया। भावनाओं से अभिभूत, उन्होंने बाबूजी की पसंदीदा लाइनों, ‘मुशक्कत की जिल्लत जिन्होंने उठायी, उन्हीं को मिली इस जहां में बड़ाई’ को पढ़कर अपनी बात पूरी की।
प्रिंसिपल, सीमा जेरथ ने सभी का धन्यवाद किया और बताया कि कैसे डीएलएफ पब्लिक स्कूल स्कूल मानवता के वातावरण के साथ एक ‘थिंकिंग विद्यालय’ बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी को अपने सपनों की ताकत पर विश्वास करने की सलाह दी और बाबूजी का उदहारण दिया जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प के कारण बहुत कुछ हासिल किया। उन्होंने सभी को बाबूजी की तरह ‘सेल्फ स्टार्टर’ बनने के लिए प्रेरित किया।



0 comments:
Post a Comment