साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी किया गया कैश अवैध हथियार तथा अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा मंगलवार के दो बजे साबुन घडी फैक्ट्री तिराहा के पास से दो चोरों सूरज चैहान पुत्र राजपाल सिंह निवासी गली एक बालाजी मंदिर के सामने कड़कड़ माॅडल थाना लिंक रोड तथा सुमित कुमार पुत्र रामबीर सिंह निवासी गली 36 सलमा वाली गली शिव मन्दिर के पास अण्डर पास झण्डापुर थाना लिंक रोड ,गाजियाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी के1500 रुपये दो अदद चाकू नाजायज, तथा एक बैग बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment