गाजियाबाद, ( संवाददाता ) अपर जिला मजिस्टेªट प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने सूचित किया है कि जिन शस्त्र लाईसेन्स धारकों ने अपने लाईसेन्स का यू0आई0एन0 (18 डी0आई0जी0आई0टी0) प्राप्त नही किया है उनके लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एन0डी0ए0एल0 की वैबसाईट कुछ समय के लिए सुचारू करदी गई है ताकि यू0आई0एन0 से वंचित शस्त्र धारक अपने लाईसेन्सो का यू0आई0एन0 प्राप्त कर सके।
अतः जिन लाईसेन्स धारको ने अपने लाईसेन्स पर यू0आई0एन0 अंकित नही कराया है वह लाईसेन्सों की पूर्ण अद्यावधिक छायाप्रति जन्म तिथि जन्म स्थान एवं व्यवसाय सम्बन्धी सूचना शस्त्र अनुभाग में उपलब्ध कराते हुये अपने लाईसेन्स पर यू0आई0एन0 की प्रविष्टि करा ले। बिना यू0आई0एन0 के शस्त्र लाईसेन्स अवैध मान्य होगा।



0 comments:
Post a Comment