तहसील लोनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न Complete Solutions Day in Tehsil Loni Completed.



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  मुख्य विकास अधिकारी रमेेश रंजन की अध्यक्षता में आज तहसील लोनी में सम्मूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह, उप जिलाधिकारी लोनी इन्दु प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण एस0के0 त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जन समस्याओ के निस्तारण का सबसे उपयुक्त माध्यम है। जिसमें शिकायतकर्ता की मौके पर सुनवाई करके गुणवत्ता पूर्ण निराकरण किया जाता है। उन्होने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समस्याओ का समयवद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करे। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओ को सुना व उनका निराकरण किया। उप जिलाधिकारी लोनी इन्दु प्रकाश ने जन समस्याओ के निस्तारण में मुख्य विकास अधिकारी का सहयोग किया।  सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा दो टीमें मौके पर समस्याओ के निस्तारण हेतु भेजी गई । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment