भारत का स्कोर 9 विकेट खोकर 258 रन - bengaluru india vs australia 2nd test day 4





बेंगलुरू : मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने चौथे दिन की सुबह भारत को पांच जबरदस्त झटके दिए. पहले तो मिशेल स्टार्क ने 238 के स्कोर पर लगातार दो विकेट लेकर भारत को मुश्किल में डाला. 11वीं फिफ्टी पूरी करने वाले अजिंक्य रहाणे (52 रन) को उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया. जबकि करुण नायर (0) को उन्होंने बोल्ड किया. रहाणे और पुजारा के बीच पांचवें विकेट के लिए 118 रन बने. इसके बाद 242 के स्कोर पर पुजारा ( 92 रन) भी चलते बने. उन्हें हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 246 के स्कोर पर हेजलवुड ने आर. अश्विन को आउट किया. 258 के स्कोर पर उमेश यादव (1 रन) भी हेजलवुड के शिकार हुए.फिलहाल भारत का स्कोर 259/9 है.

सोमवार को 237/6 से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 रन पर सिमट गई. रवींद्र जडेजा (6/63) ने अपने करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की. पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 87 रनों की बेशकीमती बढ़त मिल गई. भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 213/4 रन बना लिये थे. चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट जीत कर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment