बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित परिवार के घर चोरी, पुलिस गायब Bulandshahr theft gang rape victim's family's house, the police disappeared



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित परिवार के घर चोरी हो गई है। चोरों ने घर से मोबाइल हैंडसेट व पीड़ित छात्रा का स्कूल बैग पार किया है। पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार के घर सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले दो सिपाही पिछले करीब सवा माह से गायब हैं। चोरी के बाद किसी अनहोनी घटना को लेकर पीड़ित परिवार घबडाया हुआ है । 
 पीड़ित परिवार के मुखिया ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए थे। घर पर उनकी बेटी भाई की पत्नी व भतीजी के साथ थी। रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चार्जिग में लगा मोबाइल हैंडसेट व बेटी का स्कूल बैग चुरा लिया। सुबह पड़ोस के एक मकान की छत पर बेटी का बैग मिला। उसके कॉपी - किताब बाहर फेंके मिले। उन्होंने खोड़ा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने सवाल उठाया कि उनका परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। मकान के गेट में अंदर से ताला बंद रहता है। ऐसे में चोर तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे लगता है कि चोर बगल के मकानों की छत से होते हुए उनके घर तक पहुंचे।
 परिवार के मुखिया ने बताया कि चोरी की घटना के बाद से परिवार डर गया है। परिवार किसी भी अनहोनी घटना को लेकर आशंकित है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से उनके घर पर दो सिपाहियों की तैनाती है, लेकिन पिछले करीब सवा महीने से वे नहीं आ रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर थाना प्रभारी पुलिस बल की कमी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब घर में चोरी हो सकती है, तो कोई और बड़ा हादसा भी हो सकता है। पुलिस उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम सिटी से की है। उधर खोड़ा थाना प्रभरी निरीक्षक शैलेन्द्र का कहना है कि 
चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस बल की कमी हो गई है, जिससे सिपाहियों की पीड़ित परिवार के घर पर तैनाती नहीं हो पा रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लैपर्ड व पीसीआर पुलिस उनकी गली व घर के आसपास गश्त करती रहती है।
                                       





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment