जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की District Electoral Officer reviewed the preparations for counting



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में 11 मार्च, को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा सम्बन्धित  अधिकारियों के साथ की । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि 11 मार्च को प्रातः 08.00 बजे अनाज मण्डी गोैबिन्दपुरम हापुड रोड पर विधान सभा निर्वाचन मतगणना प्रारम्भ होगी। लौनी, मुरादनगर, गाजियाबाद, मोदीनगर, विधान सभा क्षेत्रों में 14-14 मतगणना टेबल लगायी जायेगी जबकि साहिबाबाद विधान सभा की मतगणना हेतु 28 टेबिल लगायी जायेगी। 
 लौनी विधान सभा की क्षेत्र की मतगणना श्री पे्रम रंजन सिंह उप जिलाधिकारी लौनी, मुरादनगर की मतगणना चन्द्रभानु अपर उप जिलाधिकारी गाजियाबाद, साहिबाबाद की मतगणना अतुल कुमार उप जिलाधिकारी सदर, गाजियाबाद  की मतगणना नगर मजिस्टेªट ब्रहमदेव सिंह तथा मोदीनगर की मतगणना अतुल कुमार उप जिलाधिकारी मोदीनगर द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी। केसरवानी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हेतु निर्गत निर्देशों का सभी सम्बन्धित अधिकारी गम्भाीरता पूर्वक अध्यनय कर लें ताकि मतगणना कराने में सुविधा रहे। उन्होंने मतगणना स्थल पर साफ सफाई एवं पेयजल, की समूचित व्यवस्था करने के कडे निर्देश दिये। जिला  निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 09 मार्च, तक सभी मतगणना हाॅल पूरी तरह से तैयार कर लिये जाये, जिनमें बिजली, आन्तरिक टेबिल, एवं सीटों की व्यवस्था आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कर दी जायें सभी आर0 ओ0 अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के मतगणना हाॅलों का निरीक्षण 09 मार्च की प्रातः 10.00 बजे तक अवश्य कर लें। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज सायः मतगणना स्थल अनाज मण्डी गोैबिन्दपुरम का स्थलीय निरीक्षण किया जहाॅ पर उन्होंने मतगणना हाॅलों में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी लौनी, श्री पे्रम रंजन सिंह, सचिव मण्डी समिति तथा लोक निर्माण विभाग, के अधिकारी उपस्थित रहे।  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment