श्रीनगर, (भाषा) दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हो गया। कानून प्रवर्तन एजेंसियां इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रही थीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के पिंजूरा इलाके में आज तड़के अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया था, लेकिन किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के वहां नहीं मिलने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि संक्षिप्त संघषरें के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



0 comments:
Post a Comment