बरात में आये दलित की ईंट से कुचलकर हत्या West came dalit murder of crushed brick



नोएडा,  (भाषा)  यहां बीती रात को आयी एक बरात में आये एक दलित व्यक्ति की इ’ट से कुचलकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। उसका शव सेक्टर-5 के बी- ब्लाक में मुख्य मार्ग पर पड़ा था। आज तड़के किसी राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में रहने वाले जोखूराम जाटव (50 वषर्) बीती रात को हरौला में रहने वाले अपने दोस्त के यहां एक बरात में शामिल होने आये थे। आज सुबह उनका लहुलूहान शव सेक्टर-5 के बी-17 स्थित कंपनी के सामने पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित सेक्टर-10 में स्थित एक कंपनी में काम करता था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment