नयी दिल्ली, (वार्ता) चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाओं के बाद कल होने वाले मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के आदेश दिये हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव में उपयोग के लिए नियंत्रण इकाइयों और बैलेट इकाइयों को अलग से स्ट्रांग रूम से रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में ले जाया जाएगा और इस प्रक्रिया में पूरी सुरक्षा चौकसी बरती जाएगी।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि स्ट्रांग रूम को सील करने के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे तथा उन लोगों के भी सीलिंग के समय हस्ताक्षर लिये जाएंगे।



0 comments:
Post a Comment