साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) नगर निगम गाजियाबाद ने बृहस्पतिबार को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के कई स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें कच्चे और पक्के अनेक अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये गये।
नगर निगम के मोहन नगर जोन में उपनगर आयुक्त एके गुप्त जोनल अधिकारी सुनील राय और प्रवर्तन दल की टीम ने जिंदल मार्केट, लाजपतनगर के ब्लॉक ए, डी, जी और शनि चैक के पास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लाजपत नगर के कई ब्लॉक में ज्यादातर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती रही है। इसी तरह जिंदल मार्केट से शनि चैक तक का यही हाल है। यहां अतिक्रमण से रास्ते तंग हो गये है।
जोनल अधिकारी सुनील राय ने बताया कि पूरे इलाके में अतिक्रमण हटाने से पहले घोषणा कर लोगों को पहले ही चेताया गया था। निगम की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के साथ करीब दो घंटे तक अभियान चलाकर रोड के किनारे दुकान, खोखे और झुग्गी-झोपड़ियां हटा दी।



0 comments:
Post a Comment