एलन हाउस स्कूल के बच्चों ने खेली होली Children of Allen House School played Holi



वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  एलन हाउस पब्लिक स्कूल,वसुंधरा गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को होलिकोउत्सव मनाया गया  जिसमें कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 3 तक के विद्यार्थियो ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की षुभकामनायें दीं।
          इस अवसर पर कक्षा 2 व 3 के छात्रों ने होली पर भक्त प्रह्लाद पर नाटक प्रस्तुत किया तथा कक्षा 2 के ही छात्रों ने होली के रंगों का महत्व तथा उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया तथा कक्षा एक के विद्यार्थियो ने ‘’ होली आयी ‘’ कविता का पाठ किया । कक्षा प्री प्राइमरी के नौनिहालो ने ‘’ होली ’’ पर कविता प्रस्तुत की और बरसाने की प्रसिद्ध होली के गीत पर राधा - कृष्णा बनकर अपने नन्हे - नन्हे हाथों से बिभिन्न प्रकार के डिजाईन बनाकर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया । अंत में ‘’ होली खेले रघुवीरा ’’ गीत पर रंगा - रंग प्रस्तुति देकर वातावरण को रंगों से सराबोर कर दिया। प्रधान अध्यापिका श्रीमती तरुणा कपूर ने सभी छात्रों को होली की शुभकामनायें  दीं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment