मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिला पुलिस सुरक्षा
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा को प्रदूषणकारी अवैध फैक्ट्री माफियाओं द्वारा मिल रही धमकी के मद्देनजर आज एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी गाजियाबाद दीपक कुमार से मिला तथा शहीद नगर में व्याप्त भय के माहौल से उन्हें अवगत कराया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकर्ता को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश थानाध्यक्ष साहिबाबाद को दिए, साथ ही चैकी प्रभारी शहीदनगर को वहां से तुरंत हटा कर तभी वहां नये चैकी पुभारी के तौर पर एसआई इफ्तेखार कुरेशाी को तैनात करने के आदेश दिये हैं।
प्रतिनिधिमंडल एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीवकुमार शर्मा की बात ध्यान से सुनने के उपरांत एसएसपी गाजियाबाद दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष साहिबाबाद को आदेश दिया है कि वे तत्काल मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा को पुलिस के सशस्त्र सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराएं। इसके अलावा शहीद नगर पुलिस चैकी इंचार्ज विजय कुमार का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उनके स्थान पर इफ्तखार कुरेशी को शहीद नगर पुलिस चैकी का प्रभारी बनाने के आदेश जारी किए। एसएसपी ने बड़े सख्त लहजे में कहा कि अभी उनके पास फोर्स नहीं है वे चुनाव ड्यूटी में से फोर्स के आने के बाद( 5 तारीख के बाद) साहिबाबाद थाना क्षेत्र की कथित तौर पर बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को वे स्वयं देखेंगे तथा अपने नेतृत्व में एक अभियान चला कर गंुडों, बदमाश व माफियाओं को कानून का सबक सिखायेंगे जिससे आम आदमी को सुरक्षा और शांति का माहौल मिलेगा । उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जिला प्रशासन द्वारा सील की गई प्रदूषणकारी अवैध फैक्ट्रयों को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए वे जिलाधिकारी महोदया से वार्ता कर सील की गयीं फैक्ट्रियों की दोबारा जांच कराएंगे और जिन लोगों ने सराकरी सील को तोड़ा है उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी तथा इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी किये गये आदेशों को सख्ती से लागू कराया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा के अलावा भाजपा नेता पप्पू पहलवान,संजीव शर्मा ,पार्षद योगेश चैधरी ,पत्रकार एसपी चैहान एवं रविंद्र सिंह के अलावा शहीद नगर के दर्जनों आम लोग शामिल थे।



0 comments:
Post a Comment