पीड़ितों जैसा व्यवहार हो रहा है तो छोड़ देना चाहिए फिल्म इंडस्ट्री - kangana ranaut on koffee with karan





फिल्म 'रंगून' की रिलीज के समय 'कॉफी विद करण' में आईं कंगना रनोत ने करण जौहर पर जमकर आरोप लगाए थे. हालांकि शो की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए करण ने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन लंदन में उन्होंने इसके खुलकर जवाब दिए हैं.

बातचीत में करण जौहर ने कहा है - कंगना मेरे शो पर एक मेहमान थीं. उन्हें अपनी राय देने का पूरा हक है लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के विषय पर अपनी राय दी तो मैं बस इतना ही कहुंगा कि वह शायद मामले को पूरी तरह समझ नहीं पाई हैं.


करण ने कहा- मैंने जो भी फिल्में बनाई हैं, क्या मैं अपने बेटे, बेटी या भतीजे के साथ काम कर रहा हुं? उन 15 फिल्म निर्माताओं के बारे में आप क्या कहेंगे जो इस फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है और मैंने उनको चांस दिया. तरुण मनसुखानी, शकुन बत्रा, शशांक खेतान या फिर पुनीत मल्होत्रा - ये फिल्मी बैकग्राऊंड से ताल्लुक नहीं रखते. उनके बारे में कोई बात क्यों नहीं करता.

जहां तक बात एक्टर्स से संबंधित है तो करण ने कहा है कि उन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट को चांस दिया. लेकिन इसी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया, वो भी उतने ही दमदार रोल के साथ. ऐसे में करण ने कंगना की बात पर ही सवाल उठा दिया है.


करण ने यह भी कहा कि अगर कंगना को हर समय लगता है कि उनके साथ पीड़ितों जैसा व्यवहार हो रहा है तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ देना चाहिए.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment