बीएमसी के नए मेयर चुने गए शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर - Shivsena vishwanath mahadeshwar elected as bmc mayor





हाल ही में बीएमसी के लिए हुई वोटिंग पर मेयर की जंग अब खत्म हो गई है. बुधवार को शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर बीएमसी के नए मेयर चुने गए. विश्वनाथ को कुल 171 वोट मिले. कुल 227 सदस्यों में से 218 सदस्यों ने वोट डाली थी. वोटिंग के दौरान बीजेपी ने शिवसेना के पक्ष में वोटिंग की.

विश्वनाथ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विठ्ठल लोकरे को हराया, वोटिंग के दौरान हाथ उठाकर वोट डाले गये. इस दौरान बीजेपी के पार्षदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाये, तो वहीं शिवसेना की ओर से बालासाहेब के पक्ष में नारे लगाये गए.

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने यह ऐलान किया था कि बीजेपी मेयर पद के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, वह शिवसेना का समर्थन करेगी. बीएमसी के चुनाव में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी थी, शिवसेना को कुल 84 सीटें मिली थी, वहीं बीजेपी के खाते में 82 सीटें आई थी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment