बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती - Unwell keshav maurya admitted in rml




उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत खराब हो गई. उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर जारी रस्साकसी के बीच मौर्य की तबितय बिगड़ी है.


इससे पहले केशव मौर्य ने कहा कि जिस तरह गंगा में आकर कई धारा मिलती है उसी तरह से इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को है. संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी और अमित शाह जी के साथ मेरा और ओम माथुर जी का अभिनंदन हुआ ये मेरे लिए बड़ी बात है.

मौर्य ने कहा कि जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी. उसमें यूपी के सीएम के नाम को लेकर फैसला होगा. अध्यक्ष जी ने कहा कि मैं उन्हें बताऊँ कि किसे मुख्यमंत्री बनाना है वो मैं उन्हें बता दूँगा.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment