नयी दिल्ली, ( संवाददाता ) दिल्ली नगर निगम चुनावों के शुरूआती परिणामों में भाजपा 103 सीटों पर कब्जा करके बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है जबकि आप को 26 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है।
परिणामों के अनुसार उत्तरी एमसीडी में भाजपा ने 35 सीटों पर कब्जा किया और आप ने 15 सीटों पर जीत प्राप्त की।
पूर्वी नगर निगम में भाजपा को 27 और आप को मात्र छह सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को भी इस नगर निकाय में छह सीटों पर जीत मिली।
दक्षिणी एमसीडी में भाजपा ने 41 वाडरें में जीत प्राप्त की जबकि आप को पांच और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली।
आप ने उत्तरी दिल्ली में अमन विहार, मुकुंदपुर, सुलतान पुरी ए, शास्त्री नगर, निमरी कॉलोनी, बल्लीमारान और रामपुरा में जीत हासिल की।
भाजपा ने जिन वाडरें में जीत हासिल की है उनमें किशनगंज, रोहतास नगर, दिलशाद गार्डन और कृष्णा नगर शामिल हैं।
मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई और भाजपा को तीनों नगर निगमों- एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी में शुरूआती बढ़त मिली है।
इससे पहले रझान में आप का प्रदर्शन खराब नजर आने के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एकत्र हुए।
आप पर ‘‘बड़ी’’ हार का खतरा दिख रहा है। इससे कुछ ही दिन पहले आप को राजौरी गार्डन विधानसभा सीट में उपचुनाव में हार मिली थी। इस उपचुनाव में भाजपा-अकाली दल के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी और आप के उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई थी।
रझान में आप भाजपा से पीछे दिख रही है। आप ने भाजपा के 10 साल के शासन पर ‘‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’’ का आरोप लगाया है।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने एमसीडी चुनाव को केजरीवाल सरकार पर जनादेश करार दिया था। कांग्रेस ने 200 वाडरें में जीत का दावा किया था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहती नजर आ रही है।



0 comments:
Post a Comment