आॅटो गैंग ने 14लाख लूटे Auto gang loses 14 million



वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वैशाली में हरियाणा के व्यापारी से आॅटो गैंग के बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर उससे हथियारों के बल पर 14 लाख रूप्ये लूट लिये और उसे आॅटो से धकेल कर फरार हो गये।
     जानकारी के अनुसार हरियाणा के व्यापारी राजेश यहां गाजियाबाद के इंदिरपुरम थाना क्षेत्र की संतोष प्लाइवुड स्टोर से कैश लेने के लिए वसूली पर आए थे। यहां से 14 लाख कैश लेकर वे आॅटो से वापस जा रहे थे। वैशाली के पास नहर रोड पर आॅटो में पहले से बैठे दो बदमाशों ने राजेश की आँखो में पहले  मिर्ची पाउडर झोंक दिया और फिर  हथियारों के बल पर व्यापारी से कैश लूट कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी को भयभीत करने के लिये पीड़ित से जम कर मारपीट भी की। बाद में व्यापारी को आॅटो से धक्का देकर नीचे फेंक गये।
      गौर तलव है कि थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रोजाना ही लूट पाट की बारदातें हो रहीं हैं लेकिन पुलिस के हाथ ना तो आपराधी लग रहे हें न पुलिस बारदातोें को रोक पा रही है। इस मामले को लेकर व्यापारियों में रोष है।
      इस मामले थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैै।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment