साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन में एक सामाजिक समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति के सिर पर तमंचा लगा कर 6 बदमाशों ने सोमबार की रात साड़े दस बजे उसका मोबाइल फोन 32हजार रूपये तथा स्कूटी की चावी लूट कर ले गये।
जानकारी के अनुसार 7ए राधेश्यामपार्क निवासी सुजीत गुप्ता पुत्र आनंद प्रकाश गुप्ता अपने एक परिचित के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शालीमारगार्डन गये थे। वहां से वे साड़े दस बजे अपनी स्कूटी से लौट रहे थे तव लिवर्टी के शोरूम के पास 6बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा उनके सिर पर तमंचा लगाकर उससे 32हजार रूपये एक ओपो का मोबाइल फोन तथा स्कूटी की चाबी लूट कर ले गये।
थाना साहिबाबाद क्षेत्र में आये दिन हो रहीं लूट की बारदातों का असर जनता पर भय के रूप में तो दिख रहा है लेकिन पुलिस पर कोई असर नहीं है।



0 comments:
Post a Comment