साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आईटीएस मोहन नगर, में पीजीडीएम के बैच 2015-17 का विदाई समारोह ‘जश्न-ए-अलविदा’ रंगारंग कार्यक्रमों एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं के साथ सम्पन्न हो गया।
विदायी समारोह का उद्घाटन संस्थान के डाॅ. एके पुरी, ने दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त उन्होंने उद्घाटन भाषण में पीजीडीएम 2015-17 बैच की खट्टी-मीठी यादें ताजा करते हुये उन्हें सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनायें दीं। छात्रों नें गिटार, डान्स, फैशन शो, टेलेन्ट राउन्ड आदि से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। माइक्रोसाॅफ्ट में प्लेस हुये अनिमेष सारस्वत को जहाँ मिस्टर फेयरवेल चुना गया वहीं मिस द्विती लाल को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। कार्यक्रम का आकर्षण रही ‘पहचान कौन’ प्रतियोगिता जिसमें स्टूडेन्टस एवं टीचर्स के फोटोग्राफ्स को क्राॅप करके प्रोजेक्टर पर दिखाया गया है। केवल आँख, होंठ या हेयर स्टाइल देखकर भी प्रतिभागियों ने सही-सही पहचानने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और बढ़चढ़ कर प्रशंसा व तालियाँ बटोरी।
विदा होने वाले विद्यार्थियों में छलकती भावनायें व आत्म सन्तुष्ठि स्पष्ट दिख रही थी। संस्थान के चेयरमैन डा0 आरपी चड्ढा ने पासिंग आउट बैच को स्नेहाशीश प्रदान किया। फेयरवेल पार्टी का संचालन डाॅ0 वीएन वाजपेयी ने किया।



0 comments:
Post a Comment