तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार Three vicious criminals arrested



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमबार की देर रात में नीतिखण्ड प्रथम से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक बाइक बरामद की है।
    जानकारी के अनुसार बाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाहन चोरों का एक गिरोह चोरी की बाइक बेचने के लिये इंदिरापुरम नीतिख्ंाड की ओर आने बाला है। इस सूचना पर अमल करते हुए पुलिस ने एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। पूछ ताछ करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है तथा वे बेचनेे के लिये जा रहे हैं। बाइक चोरों के नाम अवधेश पुत्र रधुनाथ निवासी बैलवास थाना रजपुरा जनपद सम्भल, दुष्यन्त त्यागी उर्फ बन्टी पुत्र राजेन्द्र त्यागी निवासी 26 कृश्णा कुंज नन्दग्राम गाजियाबाद तथा अनुज पुत्र वीरसैन निवासी समौली फाटक के पास मढौली थाना मढौली दिल्ली हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से बरामद एक चोरी की मोटर साईकिल स्पलैण्डर यूपी14एई-5784 है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment