उप्र की नयी विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से The first session of the new Vidhan Sabha from May 15



लखनउ,  (भाष) उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। यह जानकारी उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं को दी।

शर्मा ने कहा, ‘‘विधानसभा का सप्ताह भर का सत्र 15 मई से होगा।’’ दिन में मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सत्र के बारे में चर्चा के लिए राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र होगा।

परंपरा के अनुसार राज्यपाल विधानमंडल के संयुक्त सत्र यानी विधानसभा और विधानपरिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं।

मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को राज्यपाल से मिले थे और पहले सत्र को लेकर चर्चा की थी। उसके बाद से ही विधानमंडल सत्र बुलाये जाने की संभावनाएं तेज हो गयी थीं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment