3 शातिर बदमाश गिरफ्तार 3 vicious criminals arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात  तिगरी कट के पास से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन, 2 हजार रूपये नकद, 2 तंमचें 315 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में फिरोज पुत्र जलालुददीन निवासी म0नं0 33 चरण सिंह कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, विशाल पुत्र कलवा निवासी म0नं0 244 गली नं0 6 चरण सिंह कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा रवि पुत्र किशन निवासी गली नं0 3 इन्द्र कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद हैं । इनके कब्जे से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन 2 हजार रूपये, 2 तंमचे 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद 
किया है ।  





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment