- लूट का एक माबाइल फोन, आधार कार्ड, हाईड्रोली मशीन व एक आरी बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज प्रातः 9.10 बजे पुराना बस अडडे के पास से अभियुक्त आकाश पुत्र रामनाथ निवासी सेवानगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, राजा सैफी पुत्र नसीम निवासी बोम्बे कालोनी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, रीति पुत्र सुरेन्द्र निवासी सेवानगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा राजा पुत्र हरेन्द्र निवासी सेवानगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना सिहानीगेट के मु0अ0स0 577/17 धारा 392 भादवि से संबंधित एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक हाईड्रोली मशीन व एक आरी बरामद हुई है।
2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 मोटर साईकिल बरामद - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल शाम विध्याचल होटल गुलाब वाटिका के पास से अभियुक्त समीर पुत्र अजीर मास्टर निवासी मुस्तफाबाद थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा सुबोध पुत्र प्रमोद निवासी न्यू विकास नगर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 3 मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर प्रो नं0 डीएल5एसयू-1110, हीरो स्पलेण्डर प्रो0 नं0 डीएल5एसबीडब्लू-7546, बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल देर रात नसीब बिहार से अभियुक्त मनीष पुत्र कुवंरपाल निवासी खानपुर जस्सी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा बबलू उर्फ नरेश पुत्र कृष्णकान्त शुक्ला निवासी नसीब बिहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
शराब तस्कर गिरफ्तार, 40 पेटी अवैध शराब बरामद - थाना भोजपुर पुलिस ने आज सुबह मैन रोड भोजपुर से अभियुक्त साबिर पुत्र हबीब निवासी सौदा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक वैगनआर कार नं0 डीएल2सीएए-9381 मे 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment