राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया - Actress rakhi sawant arrested in mumbai





नई दिल्‍ली: महर्षि वाल्‍मीकि पर टिप्‍पणी किए जाने के मामले में एक्‍ट्रेस राखी सावंत को मुंबई में अरेस्‍ट कर लिया गया है. एएनआई के अनुसार राखी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को पंजाब पुलिस का एक दल राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई रवाना हुआ था.

बता दें कि पंजाब में लुधियाना की एक अदालत ने रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोप लगाया गया है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ.

शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. अदालत की ओर से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं. जिसके बाद अदालत ने राखी की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment