अजय माकन को हटाने की मांग Ajay Maken's demand to be removed



टिकट न मिलने से खिन्न नेताओं ने की
नई दिल्ली, ( संवाददाता )  दिल्ली से राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी के आवास पर आज असंतुष्ट नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन कर श्री माकन पर टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि टिकट बांटने में पारदर्शिता नहीं बरती गयी और भाई- भतीजावाद का बोल बाला रहा। हालांकि श्री हाशमी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद नहीं थे। इसके अलावा मीडिया में संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहने के जिन नेताओं के नाम दिये गये थे उनमें से भी अधिकतर उपस्थित नहीं थे।

दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिघंल ने कहा कि वह लंबे समय से श्री माकन से मुलाकात करने के लिये समय मांग रहे है किन्तु उन्हें भेंट करने के लिये नहीं बुलाया गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थक माने जाने वाले श्री ङ्क्षसघल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को बर्बाद कर रहे है और बाहरी लोगों को टिकट दिया गया है।

असंतुष्ट नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि श्री माकन भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से मिलकर दिल्ली में कांग्रेस को खत्म करने में तुले हुए है। दिल्ली कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष ओनिका मल्होत्रा और एकीकृत निगम में सदन के नेता रहे जितेन्द्र कोचर ने भी टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं बरतने और भाई-भतीजावाद अपनाने का आरोप लगाया।
असंतुष्ट नेताओं ने श्री माकन को तुरंत प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग करते हुए पीसी चाको को भी दिल्ली प्रभारी पद से मुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभारी के रूप में श्री चाको पूरी तरह असफल रहे और श्री माकन की गलत नीतियों को रोकने में उनका कोई नियंत्रण नहीं रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की टिकट बांटने में हुई धांधली के आरोपों की जांच के लिये पार्टी आलाकमान को एक कमिटी का गठन करना चाहिये। आलाकमान को चुनाव प्रक्रिया का सीधा नियंत्रण वरिष्ठ नेताओं के हाथ देना चाहिये।

कमला नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बालकिशन सिनसिनवार ने दावा किया आखिरी समय तक उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया जाता रहा लेकिन अचानक ही उनकी टिकट काटकर दूसरे को दे दी गयी है। उनका आरोप था कि प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उनसे फोन पर बात करने के लिये कहा था और किसी व्यक्ति के माध्यम से पैसे की मांग की गयी थी।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment