लखनऊ धरना देने के लिए भी तैयार हैं हम-: बसपा नेता सिकंदर यादव Lucknow is ready to give up: We are: BSP leader Sikandar Yadav



गाजियाबाद, ( कार्यालय संवाददाता ) डॉक्टर अंबेडकर सफाई कर्मचारी मंच के अधीनिस्थ अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर निगम गाजियाबाद पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है
 इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं मेरठ मंडल कोडिनेटर भाईचारा कमेटी बसपा श्री सिकंदर यादव जी ने सफाई कर्मचारियों का हौसला अफजाई करते हुए उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए कमर कस ली है.
 श्री यादव ने कहा की नगर निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी 9,500 रुपए जिस को सुप्रीम कोर्ट में भी आदेशित किया है . नगर निगम अधिकारीयों ने  कुछ सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है वाहन चालको के खिलाफ FIR दर्ज की हुई है कुछ को सस्पेंड किया गया है जो सफाई कर्मचारियों के लिए नगर निगम में कमरा नंबर 8 जो कि बंद कर दिया गया है.
 इन सब को बहाल नहीं किया गया और मांगों को तत्काल प्रभाव से नही पूरा किया गया तो हम लखनऊ जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे.  इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की तादात में सफाई कर्मचारियों ने श्री सिकंदर यादव जी का धन्यवाद किया




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment