हिन्दुओं की रक्षा के लिए हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव Hindu organizations consolidate the collectorate to protect Hindus



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत अन्य हिंदू संगठनों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और केरल में लगातार हो रही हिंदू विरोधी गतिविधियों और हत्याओं के विरोध में कलक्ट्रेट में भारी विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए भाजपा विधायकों समेत अन्य नेताओं ने केरल और पश्चिम बंगाल सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
राष्ट्रीय जागरण समिति के बैनर तले शनिवार को कलक्ट्रेट में हुए धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समिति के मंत्री कैलाश चंद्र ने कहा कि केरल और पश्चिमी बंगाल में सुनियोजित तरीके से हिंदू विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं। मेयर आशु वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय के लोगों का अस्तित्व खतरे में है। तृणमूल कांग्रेस की सरकार हिंदू धर्म के आयोजनों में बाधाएं खड़ी कर रही है। 

आर्य समाज के स्वामी श्रद्धानंद ने केरल में हो रहे दुराचार को राष्ट्रवादी लोगों के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कुछ सालों में ही केरल में संघ व भाजपा के 270 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। वामपंथी सत्ता में आते ही अत्याचार कर संघ को दबाने और कमजोर करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संघ के विभाग कार्यवाह विजय गोयल ने किया जबकि भाजपा विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, मंजू शिवाच, नंदकिशोर गुर्जर, महानगर संघचालक कैलाश अग्रवाल, महानगर सह संघचालक धुरेंन्दर, कार्यवाह परितोष कुमार, सिक्ख संगत से सरदार कुलवंत सिंह, सह कार्यवाह वीरबहादुर, विभाग प्रचारक विनोद कुमार, महानगर प्रचारक वतन कुमार, व्यवस्था प्रमुख विजेंदर आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जितने अफजल निकलेंगे, उतने मारेंगे - राज्यमंत्री
भीड़ को देखकर गदगद खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग खुद को नहीं रोक पाए और आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा वो कहते हैं कि तुम कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा। हम बता देना चाहते हैं कि जितने अफजल निकलेंगे हम उतने मारेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एकजुट होकर केरल- पश्चिम बंगाल में हिंदू व देश विरोधी गतिविधियों का विरोध नहीं किया तो कश्मीर जैसा व्यापक संकट झेलना पड़ सकता है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment