आगंतुकों के कक्ष में गंदगी का भंडार Dirt reservoir in the room of visitors



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  वेशक यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी पुलिस वालों को हर शुक्रवार को थाना परिसर में गंदगी साफ करने के निर्देश देते हों, लेकिन पुलिस कर्मियों के व्यवहार में कोई फरक दिखयी नहीं देता।
         थाना साहिबाबाद परिसर में आने वाले लोगोें के लिये बने कक्ष में प्रवेश करते ही दरवाजों के दोनों ओर गंदगी का ढेर लगा है तथा यह गंदगी देखने से लगता है कि कई शुक्रवार ऐसे ही खाली निकल गये लेकिन गंदगी नहीं उठायी गयी। गरमी में थाने आने वालों को पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। पुलिस वालों का व्यवहार भी जस का तस है रिपोर्ट लिखने तथा रिपोर्ट लिखने के लिये कागज देने में आना कानी आम बात है। जबकि प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि हर शुक्रवार को पुलिसकर्मी स्वयं थाने में सफाई करें, जनता की हर रिपोर्ट लिखी जाय तथा उन्हें कागज और पैन रिपोर्ट लिखने के लिये दिये जांय।
 थाना साहिबाबाद के आगंतुक कक्ष में पसरी गंदगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment