ठेकेदार की गोली मारकर हत्या Murder of the contractor



मुजफ्फरपुर,  (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मीठापुर थाना अंतर्गत शिवशंकर पथ इलाके में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

मीठापुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि मृतक का नाम अतुल कुमार :35: है और शिवशंकर पथ इलाके के ही निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि अतुल पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की जब वे अपने घर के सामने एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे।

विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। ठेकेदार की हत्या संभवत: रंगदारी के तौर पर मांगी गयी राशि नहीं दिए जाने पर की गयी होगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment