शिवपाल यादव आज करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात -Shivpal Yadav Meeting Cm Yogi Adityanath

देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सियासी सूबे में बीते पांच साल तक सत्ता संभालने वाले मुलायम सिंह यादव के भाई और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. मुलायम सिंह यादव की बहु और लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रही अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के सीएम योगी को गोशाला में आमंत्रित किए जाने के बाद अब शिवपाल यादव भी सीएम योगी से मुलाकात करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से सियासी तकरार बढ़ने और उनके द्वारा शिवपाल यादव को कमतर किए जाने के बाद से इस मुलाकात के कई सियासी निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं.शिवपाल यादव की मीटिंग आज 11:15 बजे तय है. सीएम योगी से उनकी मुलाकात 15 मिनट तक चलेगी. शिवपाल यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो यह एक शिष्टाचार भेंट है, लेकिन मुलायम सिंह यादव की बहु और बेटे अपर्णा-प्रतीक ने योगी के स्वागत में जिस तरह पलक-पावड़े बिछाए और जिस तरह सियासी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का पक्ष लेते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उससे कुछ-कुछ तो साफ हो ही जाता है कि यह शिष्टाचार भेंट के अलावा व्यापक रणनीति का भी हिस्सा है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment