प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या Student murder in love affair



देवरिया (उप्र),  (भाषा)  बघौचघाट थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र का शव आज सुबह गांव के बाहर एक खेत में मिला।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव की एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हरिमहुंवा का मिश्रौली टोला निवासी गोविन्द गौड़ :19: इंटर का छात्र था। उसका गांव की ही एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात में गोविन्द खाना खाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोने चला गया। रात में उसके मोबाइल पर फोन आया। इस पर वह मोबाइल छोड़ कर चला गया। भोर में गोविन्द के मोबाइल पर फोन आया। परिजनों ने फोन उठाया तो एक युवती ने गोविन्द की हत्या की सूचना दी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment