स्कूल में विस्फोट से तीन विद्यार्थी घायल Three school students injured in school explosion



पटना,  (भाषा)  पटना शहर के खजेकला थाना अंतर्गत लोदी कटरा मुहल्ला स्थित उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में स्कूल में आज सुबह अचानक हुए विस्फोट में तीन विद्यार्थी के घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि उक्त स्कूल परिसर में कचड़े के नीचे छुपाकर रखे गए एक फटाखा के अचानक विस्फोट कर जाने ये विद्यार्थी उसकी चपेट में आ गए।

खजेकला थाना के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से झुलसे विद्यार्थियों का इलाज कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment