चंद ही लम्हों में खत्म हो गया WWE के रेसेलमेनिया का सबसे बड़ा मुकाबला - Brock lesner becomes wwe universal champion





WWE के रेसेलमेनिया का सबसे बड़ा मुकाबला चंद ही लम्हों में खत्म हो गया. जिस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार था वह मैच मात्र 5 मिनट तक चला. गोल्डबर्ग और ब्रॉक लेज़नर के बीच खेला गये यूनिवर्सल चैंपियनशिप का मुकाबले में ब्रॉक लेज़नर ने गोल्डबर्ग को मात दी. ब्रॉक लेज़नर ने चैंपियनशिप अपने नाम की.


मैच शुरू होते ही पूरा माहौल गोल्डबर्ग के पक्ष में था, लेकिन लैज़नर ने आते ही गोल्डबर्ग को अपने स्पेशल 3 सुपलैक्स मारे, तो वहीं गोल्डबर्ग ने भी करारा पलटवार करते हुए 3 स्पीयर मारे. और कुछ देर बाद ही लैज़नर विजेता बन गये.


इससे पहले रेसेलमेनिया 33 में रोमन रेंस से हार के बाद WWE दिग्गज अंडरटेकर ने रेसलिंग से अलविदा कह दिया. मैच खत्म होने के बाद जब अंडरटेकर रिंग में उठने की कोशिश कर रहे थे, तो उनके लिए उठना काफी मुश्किल हो रहा था. हॉल लगातार उनके नाम से गूंज रहा था, तो वहीं फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाये और भावुक हो गये. अंडरटेकर रिंग से जाते हुए अपनी हैट, ग्लव्स, कोट उतार कर चले गये, जिससे साफ हो गया कि अब उन्होंने इस रिंग को अलविदा कह दिया है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment