नई दिल्ली, ( विषेश संवाददाता ) दिल्ली मेट्रो कमयूटर्स एसोसिएशन (डी.एम.सी.ए) दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के कल से लागू हो गये यात्रा-किराए को बढ़ाने के फैसले की कड़ी भर्त्सना करता है| डी.एम.सी.ए ने इस विषय पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय एवं दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन को ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमे तत्काल इन बढ़े हुए किराए को वापस लेने की मांग की गयी है| साथ ही, डी.एम.सी.ए ने दिल्ली मेट्रो यात्रियों को 13 मई (शनिवार) को मेट्रो का बहिष्कार करने का आह्वान किया है, जिससे सरकार और मेट्रो रेल कारपोरेशन के पदाधिकारियों को इस फैसले से जनता को होने वाली भारी समस्या का अंदाजा लग सके| 13 मई बहिष्कार दिवस को सफल करने के लिए डी.एम.सी.ए ने सामाजिक संस्थाओं, ट्रेड यूनियनों और जन-समूहों से भी सम्पर्क किया है|
हम आपसे आग्रह करते हैं कि अपने सम्मानित समाचारपत्र/समाचार एजेंसी में 13 मई बहिष्कार दिवस की खबर को जरूर जगह दें, ताकि मेट्रो-किराया बढ़ोत्तरी को कम करने के अभियान को सफल बनाया जा सके|



0 comments:
Post a Comment