दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ोतरी के खिलाफ आन्दोलन तेज करेंगे: केवाईएस Delhi will speed up movement against hike in fares: KYS





नई दिल्ली, ( विषेश संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) दिल्ली मेट्रो कमयूटर्स एसोसिएशन (डी.एम.सी.ए) के शनिवार 13 मई को एक दिन के लिए मेट्रो बहिष्कार करने के आह्वान का समर्थन करता है| ज्ञात हो कि केवाईएस ने पहले ही इस जन-विरोधी फैसले के खिलाफ लोगों को आंदोलनरत करना शुरू कर दिया है| कल दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर केवाईएस कार्यकर्ताओं ने ‘विरोध दिवस’ मनाया और यात्रियों को काली पट्टी बांध दिल्ली मेट्रो के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्शाने के लिए कहा|
अभियान के तहत केवाईएस ने येलो लाइन के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, हुडा सिटी सेंटर, समयपुर बादली और जहाँगीर पूरी पर यात्रियों को काली पट्टी बांधी| वायलेट लाइन पर बदरपुर मेट्रो स्टेशन और सरिता विहार पर अभियान चलाया गया| ग्रीन लाइन पर इंदरलोक व नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर और ब्लू लाइन पर शादीपुर व मयूर विहार फेज-1 पर अभियान चलाया गया| रेड लाइन पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर यह अभियान चलाया गया| केवाईएस के इस अभियान को जनता ने अपना भारी समर्थन दिया है|

           
केवाईएस का मानना है कि डीएमआरसी का यह फैसला न केवल जनता विरोधी है बल्कि जनतंत्र का हनन भी है क्योंकि मेट्रो में किराया बढ़ोतरी का फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में लिया गया है| मेट्रो में यात्रा करने वाला मजदूर वर्ग और छात्र पहले से ही मेट्रो के अधिक किराये को लेकर नाखुश थे ऐसे में किराया बढ़ोतरी के इस फैसले से लोग भारी आक्रोश में हैं| जहाँ मेट्रो में सफ़र करने वाले मजदूर वर्ग और छात्रों के लिए सस्ती दर पर रियायती मेट्रो पास की सुविधा लायी जानी चाहिए थीं किराया बढ़ोतरी पूरी तरह से जनता विरोधी फैसला है| सार्वजनिक परिवहन के साधनों का किराया जनतांत्रिक रूप से आम जनता के साथ चर्चा कर तय किया जाना चाहिए न की मुनाफा कमा लेने की होड़ में|
केवाईएस डीएमआरसी के किराया बढ़ोतरी के फैसले को वापस करने के लिए डी.एम.सी.ए के साथ मिलकर एक बड़ा जनान्दोलन खड़ा करने का संकल्प लेता है|




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment