गाजियाबाद, ( संवाददाता ) बुद्ध जयंती के अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध की जयंती का कार्यक्रम बौद्ध महासभा द्वारा चार मूर्ति बौद्ध बिहार में किया गया व मूर्ति की स्थापना की गयी जिसके मुखातिथि बसपा नेता सिकंदर यादव व अन्य रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा नेता सिकंदर यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व में समता, ममता, करूणा, प्यार का संदेश देकर विश्व को मानवता से जीने की राह दिखाया। गौतम ने दुनिया एक वैज्ञानिक चिंतन की बात कहीं तथा बताया कि दुनिया में दुख है तो दुख का कारण है और दुख के निवारण के सूत्र को बताया है। तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय की स्थापना करके जहां विश्व के तमाम छात्र पढ़ते है और उन्होने लाभ उठाया है। बुद्ध को मानने वाले देश विकसित हो गये। तथागत ने तीन महामंत्र दिये बुद्ध शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि जिन्होंने इन मंत्रो का अनुसरण किया आगे बढ़े, करूणा, समता, प्रज्ञा, प्यार को अपना लो तथा बुद्ध के विचार अपनाने में ही भलाई है। आतंकवाद, व्यभिचार, भ्रष्टाचार संसार खोखला बना रहे है। इस दौरान मुख्य रूप से बसपा नेता सिकंदर यादव,एडवोकेट रामेश्वर दत्त,एडवोकेट चंद्रेश आनंद,शांतिस्वरूप बौध,बसपा कोर्डिनेटर गंगासरण बबलू, आदि लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment