मेट्रो किराया बढ़ोतरी के जनता विरोधी फैसले के खिलाफ आन्दोलन तेज करेंगे: केवाईएस The movement against the anti-people decision of Metro fare hike will accelerate: KYS




  • केवाईएस ने मेट्रो-किराया बढ़ोतरी के पहले दिन को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाया!
  • यात्रियों को काली पट्टी बाँध कर आक्रोश जताने के लिए चलाये गए अभियान को जनता का अपार समर्थन!


नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) आज केवाईएस के कार्यकर्ताओं नें मेट्रो किराया बढ़ोतरी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशन पर अभियान चलाकर आक्रोश प्रदर्शन किया| ज्ञात हो डीएमआरसी द्वारा जारी नई किराया सूची के अनुसार आज से मेट्रो किराये में 66% तक की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये तक का भुगतान करना पड़ेगा और अक्टूबर माह में किराये में यह बढ़ोतरी और भी बढ़ेगी|
अभियान के तहत केवाईएस ने येलो लाइन के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, हुडा सिटी सेंटर, समयपुर बादली और जहाँगीर पूरी पर यात्रियों को काली पट्टी बांधी| वायलेट लाइन पर बदरपुर मेट्रो स्टेशन और सरिता विहार पर अभियान चलाया गया| ग्रीन लाइन पर इंदरलोक व नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर और ब्लू लाइन पर शादीपुर व मयूर विहार फेज-1 पर अभियान चलाया गया| रेड लाइन पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर यह अभियान चलाया गया| केवाईएस के इस अभियान को जनता ने अपना भारी समर्थन दिया है|
केवाईएस का मानना है कि डीएमआरसी का यह फैसला न केवल जनता विरोधी है बल्कि जनतंत्र का हनन भी है क्योंकि मेट्रो में किराया बढ़ोतरी का फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में लिया गया है| मेट्रो में यात्रा करने वाला मजदूर वर्ग और छात्र पहले से ही मेट्रो के अधिक किराये को लेकर नाखुश थे ऐसे में किराया बढ़ोतरी के इस फैसले से लोग भारी आक्रोश में हैं| जहाँ मेट्रो में सफ़र करने वाले मजदूर वर्ग और छात्रों के लिए सस्ती दर पर रियायती मेट्रो पास की सुविधा लायी जानी चाहिए थीं किराया बढ़ोतरी पूरी तरह से जनता विरोधी फैसला है| सार्वजनिक परिवहन के साधनों का किराया जनतांत्रिक रूप से आम जनता के साथ चर्चा कर तय किया जाना चाहिए न की मुनाफा कमा लेने की होड़ में|
केवाईएस डीएमआरसी के किराया बढ़ोतरी के फैसले को वापस करने के लिए जनता के बीच बड़ा आन्दोलन खड़ा करने का संकल्प लेता है|





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment