मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को लिखा पत्र Chief Minister writes to Railway Minister



लखनऊ,  (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से गाजीपुर से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव बटेश्वर रेलवे स्टेशन, आगरा पर किए जाने के लिये समुचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

प्रभु को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि बटेश्वर गाड़ी का ठहराव किये जाने से स्थानीय जनता के साथ-साथ जैन समुदाय के लोगों तथा अन्य तीर्थ यात्रियों को भी सुविधा होगी।

गौरतलब है कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म स्थान भी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment