6 और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील का आदेश Order of EVM seal of 6 more assembly constituencies



देहरादून, ( न्यूज नेटवर्क )  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 6 और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील कर दी जाएं। सभी राजनीतिक दलों से 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। ईवीएम को लेकर हाईकोर्ट में शिकायत की गई थी।

नैनीताल हाईकोर्ट ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, रानीपुर, हरिद्वार देहात और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। यह आदेश जस्टिस सर्वेश कुमार गुप्ता ने दिया। इससे पहले विकासनगर विधानसभा की सभी ईवीएम सील करने का आदेश दिया गया था। कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था। विकासनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात हार गए थे। इस सीट पर बीजेपी के मुन्ना सिंह जीते थे। इसके बाद नवप्रभात ने ईवीएम को लेकर शिकायत की थी। हाईकोर्ट ने पहले चुनाव आयोग और बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस भी भेजा था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment