ट्यूनिशिया में वरिष्ठ आतंकवादी कमांडर मारा गया Terrorist killed senior terrorist commander



ट्यूनिश, (रायटर) ट्यूनिशिया के सुरक्षाबलों ने रमजान के पवित्र महीने में हमले की योजना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ छापे के दौरान इस्लामिक संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता कर्नल मेजर खेलिफा चिब्बानी ने कहा कि यह संघर्ष तब हुआ जब कुछ हफ्तों तक संगठन पर निगरानी रखने के बद एक घर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि राजधानी ट्यूनिश से 200 किमी दक्षिण-पश्चिम स्थित एक शहर के एक घर पर की गयी छापेमारी में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

श्री चिब्बानी ने टेलीफोन पर बताया, “राष्ट्रीय सुरक्षाबल की विशेष सेना ने ओका इब्न नफा के कमांडर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया। वे सममामा की पहाडिय़ों में छिपे थे और रमजान के दौरान योजनाबद्ध हमले की तैयारी कर रहे थे।” उन्होंने संभावित हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि आतंकवादी बंदूकधारियों ने 2015 में ट्यूनिशिया के सॉसे बीच रिसॉर्ट पर हमला किया था जिसमें 30 से अधिक विदेशियों की हत्या कर दी और महत्वपूर्ण पर्यटक उद्योग को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment