कार खड़ी करने के मुद्दे पर गोली मारी Shot dead on the issue of car



बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र बसंुधरा में मेवाड़ संस्थान के पास रविवार की देर रात एक ढावे पर खाना खाने आये दो पक्षों में कार निकालने के मुद्दे पर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर अपनी लासेंसी पिस्टल से गोली चला दी । इससे एक युवक को लगी गोली से मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
        जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मेरठ निवासी प्रापर्टी डीलर संजीव यहां अपने दोस्त प्रेम से मिलने मेवाड़ कालेज के पास आया था। बाद में पास में पंजाबी भाटिया ढाबे पर वे खाना खाने पहुंचे। लौटते समय गाड़ी निकालने लगे तो पंजाब में कपूरथला के ढिलवां गांव के निवासीे अमनदीप (30) की गाड़ी से उनकी गाड़ी टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था तभी अमनदीप ने संजीव के सिर पर पत्थर दे मारा। जिससे आवेष में आकर संजीव ने अपनी पिस्टल से अमनदीप को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
      सीओ अनिल यादव ने बताया कि एक पक्ष के अमनदीप (30) पुत्र रघुबीर,अमनदीप पत्र कुलदीप निवासीगण ढिलवा जिला कपूरथला पंजाव तथा अमित वैषला पुत्र वेदप्रकाष निवासी सेक्टर 30 एत्मादपुर जिला फरीदाबाद हरियाणा अपनी स्फिट वीडीआई कार संख्या पीबी08सीवी 5665 तथा दूसरे पक्ष के संजीव कुमार पुत्र केपी सिंह निवासी राजेन््रदनगर साहिबाबाद तथा पिं्रस पुत्र चतर सिंह अपनी होंडा सिटी कार संख्या यूपी 143एफ 0072 से वसुंधरा में पंजाबी भाटिया ढावे पर खाना खाने आये थे। कार निकालने पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर गोली चला दी। इस घटना में अमनदीप पुत्र रघुवीर की मौत हो गयी है तथा आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में आरोपी संजीव भी घायल हुआ है तथा उसके साथी प्रिंस की तलाश की जा रही है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment